कांग्रेस का आरोप बीजेपी ने पिछड़ों का आरक्षण 27 से घटाकर 14% किया [Congress alleges BJP reduced reservation for backward classes from 27% to 14%.]

1 Min Read

रांची। झारखंड कांग्रेस ने प्रदेश कार्यालय में मिलन समारोह का आयोजन किया। मौके पर प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने कहा कि झारखंड में बीजेपी ने पिछड़ों का आरक्षण 27% से घटाकर 14% कर दिया। पिछड़ा वर्ग आज भी इसका भुक्तभोगी है।

मिलन समारोह में रांची विश्वविद्यालय के पूर्व कुलसचिव अमर कुमार चौधरी कांग्रेस में शामिल हुए। केशव महतो कमलेश ने चौधरी एवं उनके समर्थकों को माला एवं कांग्रेस की अंगपट्टिका पहनाकर सदस्यता प्रदान की।

आरयू के पूर्व रजिस्ट्रार एक चौधरी कांग्रेस में शामिलः

केशव महतो कमलेश ने कहा कि चौधरी के पिता स्वर्गीय जागेश्वर चौधरी विद्यालय के प्राध्यापक होने के साथ-साथ विधायक भी चुने गए थे, लेकिन समाज में शिक्षा का अलख जगाने के लिए इन्होंने अपने विधायक पद से इस्तीफा दे दिया।

चौधरी इसी विरासत को आगे बढ़ा रहे हैं। संगठन में इनकी क्षमता का पूर्ण उपयोग विधानसभा चुनाव में किया जाएगा।

कार्यक्रम में ये रहे मौजूदः

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से विधायक राजेश कच्छप, उमाशंकर यादव अकेला, राकेश सिन्हा, जयशंकर पाठक, सोनाल शांति और राजन वर्मा उपस्थित थे।

इसे भी पढ़ें

झारखंड कांग्रेस चुनाव समिति की बैठक आज

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं