कोयला व्यवसायी अभिषेक श्रीवास्तव को अपराधियों ने मारी गोली, मौत

1 Min Read

रांची : झारखंड की राजधानी रांची से बड़ी खबर है। रातू के पिर्रा थाना क्षेत्र में अपराधियों ने गुरुवार को कोयला व्यवसायी अभिषेक श्रीवास्तव को गोली मार दी। उन्हें 11 गोलियां मारी गयी हैं। पीएलएफआई ने उन्हें जान से मारने की धमकी दी थी।

उनका मेडिका अस्पताल में इलाज के दौरान निधन हो गया। वारदात की सूचना जैसे ही पुलिस को मिली, पुलिस दल-बल के साथ घटनास्थल पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।

अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है।

इसे भी पढ़ें

सीएम से मिलेंगे कांग्रेसी विधायक, रखेंगे अपनी बात

सुप्रीम कोर्ट ने अडाणी-हिंडनबर्ग केस में SIT जांच से किया इनकार

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं