CM Hemant:
रांची। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन दिल्ली में हैं। वह सोमवार को दिल्ली गये हैं। उनके साथ मुख्य सचिव अलका तिवारी और मुख्यमंत्री के अपर मुख्य सचिव अविनाश कुमार भी दिल्ली गए हैं। माना जा रहा है कि दिल्ली प्रवास के दौरान मुख्यमंत्री और वरिष्ठ अधिकारी विधि विशेषज्ञों से मुलाकात कर सकते हैं। इस दौरान वे सारंडा वन क्षेत्र को लेकर कानूनी राय भी लेंगे।
सुप्रीम कोर्ट ने मुख्य सचिव पर दी है केस करने की चेतावनीः
दरअसल, हाल ही में सुप्रीम कोर्ट ने झारखंड सरकार को सारंडा वन क्षेत्र को सेंचुरी घोषित नहीं किए जाने पर कड़ी फटकार लगाई थी। न्यायालय ने इस मामले में मुख्य सचिव को 8 अक्टूबर को व्यक्तिगत रूप से उपस्थित होकर स्थिति स्पष्ट करने का आदेश दिया है। साथ ही चेतावनी दी है कि यदि सरकार द्वारा आवश्यक कदम नहीं उठाए गए, तो जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जा सकती है, जिसमें जेल भेजना भी शामिल है। इसी संदर्भ में दिल्ली में कानूनी रणनीति को लेकर विचार-विमर्श की संभावना जताई जा रही है। इधर, राज्य मंत्रिपरिषद की बैठक बुधवार को निर्धारित है, जिसे ध्यान में रखते हुए मुख्यमंत्री के मंगलवार शाम तक रांची लौटने की संभावना है।
इसे भी पढ़ें
CM Hemant Soren: CM हेमंत सोरेन से पश्चिम बंगाल के मंत्री फिरहाद हकीम ने की मुलाकात







