CM Hemant Soren:
रांची। झारखंड में लंबे इंतजार के बाद सहायक आचार्यों की नियुक्ति प्रक्रिया तेज हो गई है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन आज राजधानी रांची में 350 नवनियुक्त सहायक आचार्यों को नियुक्ति पत्र सौंपेंगे। इनमें 137 स्नातक प्रशिक्षित (गणित एवं विज्ञान) और गोड्डा जिले के 213 इंटर प्रशिक्षित सहायक आचार्य शामिल हैं।
30 सितंबर तक 4120 को मिलेगा नियुक्ति पत्र
सरकार की योजना के अनुसार, 30 सितंबर से पहले शेष 4120 से अधिक इंटर प्रशिक्षित सहायक आचार्यों को नियुक्ति पत्र सौंप दिया जाएगा। कुल 4333 इंटर प्रशिक्षित सहायक आचार्य सफल घोषित किए गए हैं। सरकार का लक्ष्य है कि दशहरा से पहले सभी चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र बांटे जा सकें।
JSSC ने जारी किया संशोधित रिजल्ट
झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) ने पिछले रविवार को संशोधित परिणाम घोषित किया था। पहले जारी रिजल्ट में 4817 अभ्यर्थी सफल घोषित किए गए थे। संशोधन के बाद अब नियुक्ति प्रक्रिया को अंतिम रूप दिया जा रहा है।
मुख्यमंत्री का खूंटी दौरा
नियुक्ति पत्र वितरण समारोह के बाद मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन खूंटी जाएंगे। वहां वे बार एसोसिएशन भवन का शिलान्यास करेंगे। इसके साथ ही चाईबासा और चांडिल में बार एसोसिएशन भवन का ऑनलाइन शिलान्यास भी किया जाएगा।
सरकार का लक्ष्य
राज्य सरकार का कहना है कि यह नियुक्ति अभियान शिक्षा व्यवस्था को मजबूत करने और बेरोजगार युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने की दिशा में बड़ा कदम है। सरकार ने स्पष्ट किया है कि नियुक्ति प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी ढंग से पूरी की जाएगी।
इसे भी पढ़ें
Hemant Soren: पटना में आज विपक्ष शक्ति प्रदर्शन, राहुल-तेजस्वी के साथ मौजूद रहेंगे हेमंत सोरेन








