CM हेमंत ने रतन टाटा के निधन पर जताया शोक, झारखंड में राज्यकीय शोक की घोषणा [CM Hemant expressed grief over the demise of Ratan Tata, announced state mourning in Jharkhand]

1 Min Read

रांची। झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने टाटा समूह के पूर्व चेयरमैन रतन टाटा के निधन पर शोक व्यक्त किया है। उन्होंने घोषणा की है कि झारखंड सरकार एक दिवसीय राज्यकीय शोक मनायेगी।

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर लिखा कि, “झारखंड जैसे देश के पिछड़े राज्य को विश्व में पहचान दिलाने वाले टाटा समूह के पूर्व चेयरमैन एवं पद्मविभूषण श्री रतन टाटा जी के देहावसान पर एक दिवसीय राज्यकीय शोक की घोषणा की जाती है।”

इसे भी पढ़ें

रतन टाटा का निधन, जानें कौन होगा उत्तराधिकारी?

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं