Chhath Puja: छठ मइयां की महिमाः बंगाल की खाड़ी में सर्कुलेशन पड़ा कमजोर, पर्व पर बारिश का साया छंटा

2 Min Read

Chhath Puja:

रांची। छठ मइया की महिमा अपरंपार है। बंगाल की खाड़ी में अपर एयर साइक्लोनिक सर्कुलेशन का असर अब कमजोर पड़ गया है, जिसके कारण राज्य में छठ पर्व के दौरान बारिश की संभावना बेहद कम हो गई है। मौसम विभाग के अनुसार, 29 अक्टूबर तक राज्य के कुछ इलाकों में हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश हो सकती है, लेकिन ज्यादातर हिस्सों में मौसम शुष्क रहेगा और आसमान में आंशिक बादल छाए रहेंगे।

तापमान में कोई बदलाव नहीः

मौसम विभाग ने बताया कि अगले पांच दिनों तक अधिकतम और न्यूनतम तापमान में कोई बड़े बदलाव की उम्मीद नहीं है। 24 अक्टूबर को सुबह के समय हल्का कोहरा या धुंध छा सकता है, जबकि दिन में आंशिक बादल रहेंगे।

कोहरे का बढ़ेगा असरः

25 अक्टूबर को पूर्वी और पश्चिमी सिंहभूम, सिमडेगा, सरायकेला-खरसावां, रांची, बोकारो, गुमला, हजारीबाग, खूंटी, रामगढ़, लोहरदगा, कोडरमा, धनबाद, पलामू, गढ़वा, चतरा और लातेहार में कुछ इलाकों में मध्यम दर्जे का कोहरा रहने की संभावना है। शनिवार को राज्य के दक्षिण-पश्चिमी हिस्सों में कहीं-कहीं मेघ गर्जन के साथ हल्की बारिश हो सकती है, जबकि अन्य क्षेत्रों में मौसम शुष्क रहेगा। 26 और 27 अक्टूबर को भी दक्षिणी, मध्य एवं उत्तर-पश्चिमी हिस्सों में सुबह के समय कोहरा छा सकता है। वहीं, पूर्वी और पश्चिमी सिंहभूम, सिमडेगा तथा सरायकेला-खरसावां में हल्की से मध्यम दर्जे की बारिश की संभावना जताई गई है।

इसे भी पढ़ें

Chhath Puja 2025: नहाय-खाय से लेकर उगते सूर्य को अर्घ्य तक, जानें पूरी तिथि और महत्व

Share This Article
Exit mobile version