Hemant Soren: सीएम हेमंत HEC को लेकर चिंतित, केंद्र-राज्य सहयोग से सुधार की दी सलाह

2 Min Read

Hemant Soren:

रांची। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन एचइसी की स्थिति को लेकर चिंतित हैं। उनका मानना है कि केंद्र-राज्य के सहयोग से स्थिति को ठीक किया जा सकता है। डिफेंस एक्सपो में मुख्यमंत्री ने कहा, “एचईसी सैटेलाइट तथा परमाणु कॉम्पोनेंट्स बनाने में अहम भूमिका निभाता रहा है। लेकिन, एचईसी की स्थिति आज बहुत अच्छी नहीं है, यह जानकर काफी तकलीफ होती है आखिर किस वजह से इतना बड़ा उद्योग संस्थान आज उम्मीद के अनुरूप खरा नहीं उतर पा रहा है। जरूरत है कि केंद्र एवं राज्य सरकार समन्वय स्थापित कर आपसी सहयोग से उद्योग संस्थाओं को आगे बढ़ाने में अपनी भूमिका का निर्वहन करें, ताकि उद्योग के क्षेत्र में राज्य तथा देश आत्मनिर्भरता की ओर आगे बढ़ सके।”

झारखंड संभावनाओं का प्रदेशः

मुख्यमंत्री ने कहा, “झारखंड संभावनाओं का प्रदेश है। यहां रक्षा सेक्टर में उपयोग होने वाले रॉ-मैटेरियल प्रचुर मात्रा में पाए जाते हैं। झारखंड में कई बड़े-बड़े उद्योग संस्थान स्थापित हुए हैं। उद्योग के विस्तार में भी इस राज्य की देश में अलग पहचान रही है। कई छोटे-बड़े उद्योग यहां पले-बढ़े हैं।” मुख्यमंत्री ने राज्य के रक्षा उद्योग की संभावनाओं को रेखांकित करते हुए कहा कि डिफेंस सेक्टर को आत्मनिर्भर बनाने के लिए राज्य सरकार पूरी तरह प्रतिबद्ध है। उन्होंने यह भी कहा कि झारखंड में यूरेनियम की पर्याप्त मात्रा उपलब्ध है, जो रक्षा क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण संसाधन है। इसके साथ ही उन्होंने डिफेंस सेक्टर में नए आयाम जोड़ने के लिए मिलजुलकर प्रयास करने की आवश्यकता को बताया।

इसे भी पढ़ें

Hemant Soren: पटना में आज विपक्ष शक्ति प्रदर्शन, राहुल-तेजस्वी के साथ मौजूद रहेंगे हेमंत सोरेन

Share This Article
Exit mobile version