रांची, एजेंसियां। भारतीय प्रशासनिक सेवा के वरीय अधिकारी चंद्रशेखर ने मंगलवार को निवर्तमान सचिव अरवा राजकमल से पदभार ग्रहण किया।
उन्होंने जुडको और ग्रेटर रांची विकास प्राधिकार के अध्यक्ष सह प्रबंध निदेशक का भी पदभार ग्रहण किया। इस अवसर पर श्री चंद्रशेखर ने कहा की शहरी नागरिकों को शुद्ध पेयजल उपलब्ध करना उनकी प्राथमिकता है।
गर्मी का मौसम आरंभ हो रहा है इसलिए पेयजल की उपलब्धता पर विशेष बल दिया जायेगा जल्द ही पेयजल से संबद्ध पदाधिकारियों की बैठक बुलाई जाएगी और इस दिशा में कार्रवाई की जाएगी।
पदभार ग्रहण करने के सचिव ने नगर विकास एवं आवास विभाग, सुडा तथा जुडको के अधिकारियों के साथ बैठक कर योजनाओं के बारे में जानकारी ली।
इस अवसर पर विभाग के अपर सचिव मनोहर मरांडी, अपर सचिव ज्ञानेंद्र कुमार संयुक्त सचिव ज्योत्सना सिंह , जुडको के परियोजना निदेशक ( तकनीकी ) गोपालजी , परियोजना निदेशक ( प्रशासन ) अरविन्द कुमार, परियोजना निदेशक ( वित्त ) अमित चक्रवर्ती तथा विभाग के विशेष कार्य पदाधिकारी विजय कुमार ने सचिव को बुके देकर स्वागत किया।
इसे भी पढ़ें








