Minister Hafizul Hasan: मंत्री हफिजुल हसन गंभीर, एयर एंबुलेंस से दिल्ली रेफर

2 Min Read

Minister Hafizul Hasan:

रांची। झारखंड के अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री हफिजुल हसन की तबीयत और बिगड़ गई है। उन्हें एयर एंबुलेंस से दिल्ली ले जाया गया है। डॉक्टरों की सलाह पर उन्हें दिल्ली के मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया जा रहा है। बता दें कि गुरुवार को उनकी हालत बिगड़ने के बाद उन्हें रांची के पारस अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उस वक्त उनका ब्लड प्रेशर काफी लो था और पल्स रेट भी सामान्य से काफी नीचे चला गया था। स्थिति गंभीर देख डॉक्टरों ने उन्हें बेहतर इलाज के लिए दिल्ली रेफर करने की सलाह दी।

बेटा, भाई साथ गयेः

उनके साथ उनका बेटा, भाई और निजी सचिव भी दिल्ली रवाना हुए हैं। जानकारी के मुताबिक, कुछ दिन पहले हफिजुल हसन की बायपास सर्जरी हुई थी, जो सफल रही थी, लेकिन तबीयत में फिर से गिरावट आने के कारण उनकी स्थिति चिंताजनक बनी हुई है। गुरुवार को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन समेत कई मंत्री पारस अस्पताल पहुंचे थे और उनकी सेहत की जानकारी ली थी। फिलहाल मंत्री हफिजुल हसन की स्थिति को लेकर अधिकारी और परिजन सभी चिंतित हैं।

इसे भी पढ़ें

PhD scam in Ranchi: रांची में 20 करोड़ का पीएचडी घोटाला, ऐसे निकाले गये पैसे

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं