Hemant government:
रांची। झारखंड में लंबे समय से प्रतीक्षित शिक्षक नियुक्ति प्रक्रिया अब अपने अंतिम चरण में पहुंच चुकी है। राज्य के शिक्षा विभाग ने कुल 10,592 चयनित सहायक आचार्यों को 5 सितंबर 2025, शिक्षक दिवस के दिन नियुक्ति पत्र देने की तैयारी कर ली है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन राज्यस्तरीय समारोह में सभी जिलों से चयनित एक-एक उम्मीदवार को नियुक्ति पत्र सौंपेंगे। शेष अभ्यर्थियों को उनके जिलों में आयोजित समारोह के माध्यम से नियुक्ति पत्र दिए जाएंगे।
विषयवार चयन की स्थिति
इस बहाली में छठी से आठवीं कक्षा के लिए स्नातक प्रशिक्षित सहायक आचार्य और पहली से पांचवीं कक्षा के लिए इंटर प्रशिक्षित सहायक आचार्यों का चयन किया गया है।
विज्ञान और गणित: 1683
भाषा विषय: 1059
सामाजिक विज्ञान: 3033
प्राथमिक कक्षा (1-5): 4817
काउंसलिंग प्रक्रिया 31 अगस्त तक
शिक्षा विभाग ने सभी जिलों को निर्देश दिया है कि काउंसलिंग प्रक्रिया 31 अगस्त तक पूरी कर ली जाए, ताकि समय पर नियुक्ति पत्र का वितरण किया जा सके। इससे प्रक्रिया में कोई बाधा न आए।
राज्य की शिक्षा व्यवस्था को नई दिशा
सरकार का मानना है कि इन नियुक्तियों से राज्य के ग्रामीण और दूरदराज इलाकों में शिक्षकों की कमी दूर होगी और स्कूलों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा सुनिश्चित की जा सकेगी। यह कदम झारखंड की शिक्षा प्रणाली को सुदृढ़ करने की दिशा में एक बड़ा फैसला माना जा रहा है।
इसे भी पढ़ें
झारखंड के मॉडल स्कूलों में 800 शिक्षकों की नियुक्ति प्रक्रिया शुरू








