Bhairav Singh: भैरव सिंह की मां का आरोप, कहा- SSP से मेरे बेटे को जान का खतरा

4 Min Read

Bhairav Singh:

रांची। सामाजिक कार्यकर्ता भैरव सिंह की मां ने रांची पुलिस पर गंभीर आरोप लगाये हैं। उन्होंने कहा कि मेरे बेटे को झूठे मुकदमे में फंसाया गया है। उन्होंने तगा कि एसएसपी से मेरे बेटे की जान को खतरा है। उन्होंने यह जानकारी गुरुवार को मीडिया को दी।

पुलिस भैरव सिंह को फंसा रहीः

मौके पर स्वामी दिव्यानंद महाराज, भैरव सिंह की माता रानी देवी तथा अधिवक्ता कीर्ति नारायण सिंह मुख्य रूप से उपस्थित थे। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन द्वारा भैरव सिंह को बेवजह परेशान किया जा रहा है तथा झूठे आरोपों के आधार पर उन्हें जेल भेजा गया है। उनकी माता रानी देवी ने आरोप लगाया कि रांची के एसएसपी चंदन सिन्हा, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के इशारे पर, उनके बेटे के खिलाफ एकतरफा कार्रवाई कर रहे हैं।

असली आरोपी को बचाया जा रहाः

उन्होंने बताया कि जिस मामले में गैरव सिंह को जेल भेजा गया, उसी मामले में 30 मई को भैरव सिंह द्वारा आईजी कार्यालय में आवेदन दिया गया था, जिसमें उन्होंने सीसीटीवी फुटेज की जांच की मांग की थी। उक्त फुटेज में स्पष्ट रूप से दिखाई देता है कि शिकायतकर्ता अमन चंद्र के साथ मारपीट करने वाले असली आरोपी कौन हैं। इसके बावजूद कोई जांच नहीं की गई और दो महीने बाद, जब भैरव सिंह एक नाबालिग बच्ची के लव जिहाद से जुड़े मामले में पंडरा थाना पहुंचे, तो अचानक उनकी गिरफ्तारी कर ली गई और 19 तारीख को उन्हें जेल भेज दिया गया।

युवती पर पेट्रोल फेंकने के मामले में भी फंसाने की कोशिशः

उन्होंने मीडिया को यह भी बताया कि 25 जुलाई को रांची ग्रामीण क्षेत्र में एक युवती पर पेट्रोल फेंकने की घटना के बाद, पुलिस ने युवती को थाने में बैठाकर 24 घंटे से अधिक समय तक प्रताड़ित किया और दबाव डाला। युवती ने प्रमुख अखबारों में बयान दिया कि प्रशासन उसे मानसिक रूप से प्रताड़ित कर रहा है और अपराधियों को बचाने की कोशिश कर रहा है। इसके बाद, युवती के प्रेमी गणेश सिंह को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया, लेकिन पुलिस ने बयान दिया कि यह हमला भैरव सिंह द्वारा करवाया गया, जबकि भैरव सिंह को तो 19 तारीख को ही जेल भेजा जा चुका था। रानी देवी ने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि एसएसपी चंदन सिन्हा उनके बेटे के पीछे पड़े हैं और उनके बेटे को एसएसपी से जान का खतरा है अगर भैरव सिंह को कुछ होता है तो इसकी पूरी जिम्मेदारी एसएसपी चंदन सिन्हा की होगी।

सीबीआइ जांच की मांगः

इस पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की मांग करते हुए वक्ताओं ने कहा कि इस घटना की सीबीआई जांच कराई जानी चाहिए, ताकि सच्चाई सामने आ सके। उनका कहना था कि यह साजिश भैरव सिंह की सामाजिक छवि को धूमिल करने के उद्देश्य से रची गई है। इस प्रेस वार्ता में बजरंग दल रांची के जिला संयोजक विक्रम साहू, विश्व हिंदू परिषद रांची महानगर के अध्यक्ष कैलाश केसरी, समाजसेवी जैन पांडे, दिव्यानंद महाराज तथा अशोक पुरोहित उपस्थित थे।

इसे भी पढ़ें

Bhairav Singh: बीजेपी नेता भैरव सिंह की जमानत याचिका खारिज


Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं