MLA Roshan Lal Chaudhary: बड़कागांव विधायक रोशन लाल चौधरी अस्पताल में, होगा गोल ब्लैडर स्टोन का ऑपरेशन

1 Min Read

MLA Roshan Lal Chaudhary:

रांची। बड़कागांव के विधायक रोशन लाल चौधरी को दिल्ली के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उन्हें गोल ब्लैडर में स्टोन की समस्या है। नई दिल्ली के सरिता विहार स्थित ईद्रप्रस्थ अपोलो अस्पताल में इसका ऑपरेशन किया जायेगा।

पिछले कुछ दिनों से वह पेट दर्द की समस्या से परेशान थे। चिकित्सा जांच में उनके गोल ब्लैडर में स्टोन पाया गया। डॉक्टरों की सलाह पर उन्हें ऑपरेशन हेतु भर्ती किया गया है।

सर्जरी सामान्य प्रक्रिया के तहत की जाएगी और फिलहाल विधायक की स्थिति पूरी तरह स्थिर है। विधायक के करीबी सहयोगीयो ने बताया कि वे जल्द ही स्वस्थ होकर क्षेत्र की जनता के बीच लौटेंगे। वहीं समर्थक और शुभचिंतक उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना कर रहे हैं।

इसे भी पढ़ें

हजारीबाग से मनीष जायसवाल, रांची से संजय सेठ और सिंहभूम से गीता कोड़ा भाजपा प्रत्याशी

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं