Mayank Singh: अपराधी मयंक सिंह को लेकर अज़रबैजान से कल रांची पहुंचेगी ATS की टीम

1 Min Read

Mayank Singh:

रांची। कुख्यात अमन साहू गैंग का अपराधी मयंक सिंह, जिनका असली नाम सुनील सिंह मीणा है, को लेकर झारखंड पुलिस की आतंकवाद निरोधक दस्ता (ATS) की टीम शनिवार को अज़रबैजान से भारत पहुंच रही है। मयंक सिंह पर झारखंड में कई गंभीर आपराधिक मामलों में वांछित था और उसके खिलाफ रेड कॉर्नर नोटिस जारी किया गया था।

बता दें मयंक सिंह को 29 अक्टूबर, 2024 को अज़रबैजान में हिरासत में लिया गया था। एटीएस की तीन सदस्यीय टीम फिलहाल अज़रबैजान की राजधानी बाकू में है, जहां उसे भारतीय टीम को सौंपा जाएगा। इसके बाद, मयंक सिंह को दिल्ली लाकर झारखंड लाया जाएगा।

मयंक सिंह पर झारखंड के हजारीबाग, रांची, रामगढ़, पलामू और गिरिडीह जिलों में 48 आपराधिक मामले दर्ज हैं। इसके अलावा रायपुर और राजस्थान में भी उसके खिलाफ मामले हैं। मयंक सिंह की गिरफ्तारी से अमन साहू गिरोह से जुड़ी और भी अहम जानकारियां सामने आने की संभावना है।

इसे भी पढ़ें

Mayank Singh: झारखंड का मोस्ट वांटेड मयंक सिंह अजरबैजान से जल्द लाया जाएगा

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं