रांची : गोड्डा से भाजपा सांसद डॉ निशिकांत दुबे ने बड़ा खुलासा किया है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर ट्वीट के जरिये कहा कि जानकारी के अनुसार झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को दिल्ली से रांची भगाने में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सहयोग किया ,यह सहयोग वाराणसी तक था।
वाराणसी से रांची मंत्री मिथलेश ठाकुर ले गए । चोर चोर मौसेरे भाई। इससे पहले उन्होंने ट्वीट किया था कि एक कहावत है कि बापे पूत परापत घोड़ा, कुछ नहीं तो थोड़म थोड़ा… मतलब बेटा चाहे लाख अलग हो लेकिन उसके कुछ गुण बाप से ज़रूर मिलते हैं,वीर शिबू सोरेन जी केन्द्रीय मंत्री रहते 21 दिन ग़ायब हो गए थे आज उनका बेटा झारखंड का मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन जी 2 दिन से ग़ायब ।
डरपोक व कायर लोगों को जनता जान गई है।
इसे भी पढ़ें








