रांची, एजेंसियां। मारवाड़ी कॉलेज में सेशन 2021-24 के सभी छात्र एक साथ फेल कर दिये गये हैं। इससे छात्रों में नाराजगी है।
इसके विरोध में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के छात्रों ने रांची विश्वविद्यालय के मुख्य प्रशासनिक भवन में तालाबंदी कर दी है।
ताला लगाने के बाद छात्र वहीं धरने पर बैठ गये हैं। छात्रों ने कहा कि मारवाड़ी कॉलेज में स्नातक सत्र 2021-24 में पढ़ने वाले सभी छात्रों को फेल किया गया है।
छात्रों का आरोप है कि जब वे मारवाड़ी कॉलेज में धरना दे रहे थे, तब वहां के कर्मियों ने छात्रों के साथ बदसलूकी की।
जिससे नाराज होकर छात्र विश्वविद्यालय पहुंचे और अपनी मांग को लेकर विश्वविद्यालय के मुख्य प्रशासनिक भवन में ताला जड़ दिया।
वहीं परीक्षा नियंत्रक आशीष झा ने छात्रों से कहा कि मारवाड़ी कॉलेज ने छात्रों का डाटा नहीं भेजा है, इसलिए सारे छात्र फेल कर गए हैं।
इसे भी पढ़ें









