Akhilesh Yadav: अखिलेश यादव पहुंचे रांची, नेमरा में गुरुजी को दी श्रद्धांजलि

1 Min Read

Akhilesh Yadav:

रांची। समाजवादी पार्टी के प्रमुख और यूपी के पूर्व सीएम अखिलेश यादव आज रांची पहुंचे। यहां से वह सीधे नेमरा के लिए रवाना हो गये। नेमरा में उन्होंने दिशोम गुरु शिबू सोरेन को श्रद्धांजलि अर्पित की। वहां झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मिलकर उन्होंने ढांढस बंधाया। इसके बाद दोनों नेताओं ने देर तक बातचीत की। इस दौरान विधायक और हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन भी वहां मौजूद रहीं।

इससे पहले रांची एयरपोर्ट पर पत्रकारों से बात करते हुए अखिलेश यादव ने गुरुजी शिबू सोरेन को नमन किया और उनके संघर्षों को याद किया। कहा कि गुरुजी के संघर्षों को झारखंड कभी भूला नहीं सकेगा। वह एक सच्चे आंदोलनकारी थे। अपने पूरे जीवन में वह आदिवासी दलितों के हक के लिए संघर्ष करते रहे। अपने पीछे वह विरासत छोड़ गये हैं, जिसे मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन बड़ी कुशलता से संभाल रहे हैं। कहा कि वह यहां से नेमरा जायेंगे और हेमंत सोरेन से मिलेंगे।

इसे भी पढ़ें

Akhilesh Yadav : अखिलेश यादव बोले- इतनी बड़ी भाजपा, अध्यक्ष नहीं चुन पा रही, शाह ने कहा- हमारे करोड़ों मेंबर्स 

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं