चीफ सेक्रेटरी रैंक के 5 IAS समेत 9 अफसर होंगे रिटायर

2 Min Read

रांची। अगले छह महीने में झारखंड कैडर के 9 आइएएस रिटायर हो जाएंगे। इसमें चीफ सेक्रेटरी रैंक के 5 अफसर शामिल हैं।

इस साल चीफ सेक्रेटरी रैंक के तीन आइएएस रिटायर हो चुके हैं। मार्च माह में सुखदेव सिंह और राजीव अरूण एक्का व अप्रैल में एसकेजी रहाटे रिटायर हो चुके हैं।

इसके अलावा अप्रैल माह में अंजनी कुमार दुबे और मई माह में चंद्रकिशोर उरांव व संजय सिन्हा रिटायर हो चुके हैं।

बता दें कि झारखंड में आईएएस अफसरों के 224 पद स्वीकृत हैं। इनमें 180 अफसर ही कार्यरत हैं। इस हिसाब से झारखंड कैडर में 44 अफसरों की कमी है।

झारखंड में चीफ सेक्रेटरी रैंक के सिर्फ तीन अफसर ही कार्यरत हैं। इसमें मुख्य सचिव एल खियांग्यते, अपर मुख्य सचिव अविनाश कुमार और सुरेंद्र सिंह शामिल हैं।

सुरेंद्र सिंह श्रीकृष्ण लोक प्रशासन संस्थान, झारखंड, रांची के महानिदेशक पद पर पदस्थापित हैं।

वे इससे पहले केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर थे। 23 अप्रैल को उन्हें केंद्र सरकार से वापस झारखंड भेज दिया गया था।

कौन अफसर कब होंगे रिटायरः

राजीव गौबा – 30.08.2024

एनएन सिन्हा – 31.07.2024

एल खियांग्यते – 31.10.2024

एमएस भाटिया – 30.09.2024

सुरेंद्र सिंह – 30.06.2024

आलोक त्रिवेदी – 31.08.2024

अमित प्रकाश – 31.12.2024

राजू रंजन राय – 31.12.2024

अनिल कुमार – 30.06.2024

इसे भी पढ़ें

अमूल के बाद मदर डेयरी ने दिया अब महंगाई का झटका, ये हैं नई कीमतें

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं