CM Hemant: बोकारो में 631 करोड़ का फंड घोटाला, मरांडी ने सीएम हेमंत पर साधा निशाना

1 Min Read

CM Hemant:

रांची। झारखंड में विपक्ष लगातार हेमंत सोरेन सरकार पर हमलावर है। बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष और नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि बोकारो जिले में डीएमएफटी (जिला खनिज फाउंडेशन ट्रस्ट) फंड के घोटाले में 631 करोड़ रुपये का गबन हुआ है। उन्होंने आरोप लगाया कि फंड गरीबों और खनन प्रभावित क्षेत्रों के विकास के लिए था, लेकिन मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मिलीभगत से पैसा भ्रष्टाचार में खर्च किया गया।

मरांडी ने बताया

मरांडी ने बताया कि जेनरेटर, डिजिटल मैट और पेंटिंग जैसी खरीद में भारी गड़बड़ी हुई। उन्होंने चेतावनी दी कि जब तक दोषियों को सजा नहीं मिलेगी, बीजेपी राज्यभर में आंदोलन करेगी और घोटाले की जांच सीबीआई से कराए जाने की मांग की। उन्होंने कहा, “डीएमएफटी फंड को मुख्यमंत्री ने अपना एटीएम बना लिया है।”

इसे भी पढ़ें

Hemant Soren: पटना में आज विपक्ष शक्ति प्रदर्शन, राहुल-तेजस्वी के साथ मौजूद रहेंगे हेमंत सोरेन

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं