रांची। झारखंड में विधानसभा को लेकर प्रशासन सघन जांच अभियान चला रहा है। इसी कड़ी में झारखंड-पश्चिम बंगाल के बरहरवा स्थित फरीदपुर सीमा पर बने चेकपोस्ट से वाहन चेकिंग के दौरान लगभग 4 लाख रुपए से अधिक बरामद किए गए हैं।
बंगाल की ओर से आ रहे वाहन में मिले रूपएः
फरीदपुर चेकपोस्ट पर प्रतिनियुक्त मजिस्ट्रेट नुरुल इस्लाम और बरहरवा थाना के ASI रामप्रवेश दास वाहनों की सघन जांच कर रहे थे। इसी दौरान पश्चिम बंगाल की ओर से आ रहे एक यात्री वाहन मैजिक की जांच की गई। इस वाहन से करीब 4 लाख रुपए बरामद किए गए।
वहीं, वाहन की जांच कर रहे अधिकारियों ने जब चालक से रुपए से संबंधित दस्तावेज मांगे। तो वह कोई भी प्रमाण नहीं दे पाया। इसके बाद मालदा जिले के हल्दीबाड़ी निवासी नूर इस्लाम के पास से मिले पैसों को अधिकारियों ने जब्त कर लिया।
इसे भी पढ़ें








