Ramlala puja pandal: 4 कन्याओं ने किया रामलला पूजा पंडाल का उद्घाटन

1 Min Read

Ramlala puja pandal:

रांची। रामलला दुर्गा पूजा समिति ने इस बार जिला स्कूल में पूजा की है। समिति द्वारा मंदिर के स्वरूप का निर्माण किया गया है। रंगीन लाइटों की रोशनी में पंडाल की छटा देखते ही बन रही है। गुरुवार की शाम पंडाल के पट श्रद्धालुओं के लिए खोल दिये गये।

पंडाल का उद्घाटन चार कन्यायों से कराया गया। पंडाल खुलते ही भक्तों की भीड़ यहां उमड़ पड़ी। बता दें कि पिछली बार रामलला समिति ने धुर्वा के शहीद मैदान में भव्य पूजा का आयोजन किया था। समिति ने पिछले साल अयोध्या के राम मंदिर के भव्य प्रारूप का निर्माण किया था, जिसकी चर्चा खूब हुई थी।

इसे भी पढ़ें

Ramlala’s Surya Tilak: रामनवमी पर रामलला का सूर्य तिलक हुआ, ललाट पर 4 मिनट पड़ीं किरणें

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं