Assistant Professors promotion: झारखंड के 384 Assistant Professor को मिला प्रमोशन

1 Min Read

Assistant Professors promotion:

रांची। झारखंड के विश्वविद्यालयों में कार्यरत 384 असिस्टेंट प्रोफेसरों को प्रमोशन मिला है। जेपीएससी की तरफ से 384 अस्सिटेंट प्रोफेसर को प्रमोशन की लिस्ट जारी कर दी गई है। अब वो स्टेज वन से स्टेज टू के प्रोफेसर हो गए हैं। ये शिक्षक कई वर्षों से प्रमोशन की बाट जोह रहे थे। ये सभी ऐसे प्रोफेसर हैं, जिनकी नियुक्ति 2008 में हुई थी। 2018 से ये प्रमोशन की लड़ाई लड़ रहे थे।

जानें, किस युनिवर्सिटी के कितने प्रोफेसर को मिला प्रमोशनः

रांची यूनिवर्सिटीः 127
नीलांबर पिताबंरः 14
विनोबा भावे यूनिवर्सिटीः 56
श्यामा प्रसाद यूनिवर्सिटीः 25
सिद्धो-कान्हो यूनिवर्सिटीः 94
विनोद बिहारी महतो यूनिवर्सिटीः 60

इसे भी पढ़ें

Assistant Professor Exam result: JSSC ने सहायक आचार्य परीक्षा का संशोधित रिजल्ट किया जारी, 4333 अभ्यर्थी सफल

Share This Article