Chowkidars:
रांची। रांची जिले में चौकीदार पद पर बहाली की प्रक्रिया पूरी हो गई है। लिखित और शारीरिक परीक्षा के बाद चयनित उम्मीदवारों की चिकित्सीय जांच 25 से 30 अगस्त 2025 तक कराई गई थी।
जांच में सफल पाए गए अभ्यर्थियों की अंतिम सूची तैयार कर ली गई है। इस प्रक्रिया के बाद कुल 251 अभ्यर्थियों का चयन चौकीदार पद के लिए किया गया है।
अब इन सभी चयनित उम्मीदवारों को औपचारिक रूप से नियुक्ति पत्र सौंपा जाएगा। जिला प्रशासन ने बताया कि नियुक्ति पत्र वितरण 16 सितंबर 2025 (मंगलवार) सुबह 10:45 बजे रांची समाहरणालय, ब्लॉक ‘ए’, कक्ष संख्या–207 में किया जाएगा।
अभ्यर्थियों को एडमिट कार्ड लेकर आने का निर्देशः
प्रशासन ने सभी चयनित अभ्यर्थियों से अपील की है कि वे समय पर उपस्थित हों और अपने साथ प्रवेश पत्र (Admit Card) तथा पहचान पत्र अवश्य लेकर आएं।
इसे भी पढ़ें
सरकारी नौकरी: मुंबई यूनिवर्सिटी में फैकल्टी के 152 पदों पर वैकेंसी, सैलरी 1 लाख 44 हजार तक








