Nepal violent:
रांची। नेपाल की राजधानी काठमांडू में जारी हिंसक प्रदर्शन के बीच रांची के 12 लोग फंसे हुए हैं। बता दें ये सभी लोग 9 सितंबर को रोट्रेक्ट क्लब ऑफ जीनिया के कार्यक्रम में भाग लेने नेपाल आए थे। हिंसक आंदोलन के कारण काठमांडू में कर्फ्यू लगाया गया है, जिसके चलते सभी फंसे हुए लोग एक होटल में बंद हैं और बाहर निकलने की अनुमति नहीं है।
अध्यक्ष सलोनी अरोड़ा ने बताया
क्लब की पूर्व अध्यक्ष सलोनी अरोड़ा ने बताया कि नेपाल पहुंचते ही स्थिति भयावह हो गई। 11 और 12 सितंबर को कार्यक्रम निर्धारित था, लेकिन सभी सदस्य दो दिन पहले पर्यटन के लिए नेपाल पहुंच चुके थे। बुधवार सुबह से नेपाल आर्मी ने इलाके की सुरक्षा संभाल ली है। इंटरनेट सेवा बाधित होने के कारण इन लोगों से लगातार संपर्क करना मुश्किल हो रहा है, लेकिन आखिरी बातचीत में यह पुष्टि हुई है कि सभी सुरक्षित हैं। होटल प्रबंधन द्वारा खाने-पीने की उचित व्यवस्था की जा रही है। भारतीय दूतावास सभी पर्यटकों से संपर्क में है और स्थिति पर नजर रखे हुए है। नेपाल प्रशासन की ओर से जारी दिशा-निर्देशों का पालन करने का आग्रह किया गया है।
इसे भी पढ़ें











