1.20 लाख वालंटियर को 29 को दी जाएगी ऑनलाइन ट्रेनिंग [1.20 lakh volunteers will be given online training on 29th]

1 Min Read

स्कूलों में पानी, टॉयलेट, बिजली रैंप की व्यवस्था करने का निर्देश

रांची। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी (सीईओ) कार्यालय की ओर से 29 अक्टूबर को लगभग 1.20 लाख वालंटियर को बूथ कार्यों की ट्रेनिंग दी जाएगी।

सीईओ के रवि कुमार ने कहा है कि लोकसभा निर्वाचन में स्कूलों के वालंटियरों ने दिव्यांग व वरिष्ठ मतदाताओं का सहयोग किया। विधानसभा चुनाव में भी उनकी सहभागिता महत्वपूर्ण होगी।

उपलब्ध सुविधाओं का प्रमाण पत्र प्राप्त करें बीईईओः

उन्होंने कहा कि सभी प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी इस बात का प्रमाणपत्र ले लें कि उनके अधिकार क्षेत्र के स्कूलों में न्यूनतम सुविधाओं की उपलब्धता के काम पूरे हो गए हैं। मतदाताओं, मतदान कर्मियों और सुरक्षा बलों को किसी भी प्रकार की परेशानी की जिम्मेदारी संबंधित पदाधिकारी की होगी।

सभी स्कूलों में साफ सफाई का विशेष ध्यान रखा जाए। साथ हीं, स्कूलों में रनिंग वाटर, शौचालय, रैंप और बिजली की व्यवस्था अच्छी होनी चाहिए।

इस दौरान अपर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी डॉ. नेहा अरोड़ा, संयुक्त मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्री सुबोध कुमार सहित और ऑनलाइन माध्यम से स्कूली शिक्षा के पदाधिकारी उपस्थित थे।

इसे भी पढ़ें

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने पोस्टल बैलेट से वोटिंग की तैयारियों की समीक्षा की 

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं