होली पर कल रांची में लगेगा हंसी और ठहाके का तड़का

2 Min Read

कई नामचीन हास्य कवि दर्ज करायेंगे मौजूदगी

रांची। रांची में होली की पूर्व संध्या पर कल हंसी और ठहाके का तड़का लगने जा रहा है। इसमें जाने माने हास्य कवि रांची के लोगों को अपने चुटिले अंदाज से गुदगुदायेंगे।

कवि सम्मेलन आयोजन समिति रांची के द्वारा मारवाड़ी भवन हरमू रोड में 23 मार्च को हास्य कवि सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है।

समिति के मुख्य संयोजक सुरेश चंद्र अग्रवाल ने बताया कि होली के मौके पर हास्य कवि व्यंग कवि सम्मेलन 23 मार्च रात 9:00 बजे से मारवाड़ी भवन में हो रहा है।

कवि सम्मेलन में अंतरराष्ट्रीय कवि पदमश्री सुरेंद्र शर्मा, पदमश्री सुरेंद्र दुबे, अनिल अग्रवाल अग्रवंशी, राजेश अग्रवाल, दीपक सैनी तथा साक्षी तिवारी हास्य रस, वीर रस एवं श्रृंगार रस की कविता पेश कर दर्शकों को हंसी के ठहाके की बौछार के साथ-साथ तीखे वाण व्यंग का मधुर संगम पेश करेंगे।

समिति के मुख्य संयोजक सुरेश चंद्र अग्रवाल ने कहा कि कवि सम्मेलन में 3000 लोगों की बैठने की व्यवस्था की गई है तथा महिलाओं को बैठने के लिए विशेष व्यवस्था की गई है।

कवि सम्मेलन में प्रवेश निशुल्क तथा कवि सम्मेलन का लुत्फ उठाने के लिए आयोजन स्थल पर कुर्सियों की विशेष व्यवस्था पहले आओ पहले पाओ की तर्ज पर होगी।

दर्शकों के लिए एलईडी भी मैदान में लगाए जाएंगे। पेयजल, जलपान एवं ठंडई का भी व्यवस्था की गई है।

उन्होंने बताया कि हास्य कवि सम्मेलन में मुंबई स्टॉक एक्सचेंज के अध्यक्ष प्रमोद अग्रवाल, प्रसिद्ध बिजनेस मैन राजकुमार कड़ोदिया एवं अन्य वरिष्ठ प्रशासनिक अधिक पदाधिकारी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे।

इस मौके पर समिति के अध्यक्ष अशोक कुमार नरसरिया, मुख्य संयोजक सुरेश चंद्र अग्रवाल, सचिव अनिल कुमार अग्रवाल, विनोद कुमार जैन ,पवन पोद्दार, ललित पोद्दार, पवन कुमार शर्मा ,पुनीत पोद्दार, मनोज बजाज ,अनूप कुमार अग्रवाल, कमल कुमार जैन, किशोर कुमार मंत्री, पुनीत अग्रवाल रतन कुमार मोर, राजेश भारतीया एवं संजय सर्राफ सहित अन्य युवा मौजूद थे।

इसे भी पढ़ें

गांडेय में कल्पना सोरेन ने किया कई क्षेत्रों का दौरा

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं