कल हास्य के रंग में सरोबर होगी रांची

1 Min Read

रांची। कल यानी 17 मार्च को रांची हास्य के रंग में सरोबर होगी। कल जायसवाल बिज़नेस एसोसिएशन का पारिवारिक होली मिलन समारोह सह हास्य कवि सम्मलेन का आयोजन किया जा रहा है|

आगामी जायसवाल बंधुओं के लिए होली मिलन समारोह एवं हास्य कवि सम्मेलन का आयोजन राजधानी रांची के हटिया स्थित होटल सैफ्रोन एंड रिसोर्ट बैंक्वेट में किया जा रहा है|

जायसवाल बिज़नेस एसोसिएशन द्वारा आयोजित इस इवेंट में पूरे परिवार के लिए एंटरटेनमेंट की व्यवस्था की गयी है|

हास्य कवि सम्मलेन में लखनऊ से शेखर त्रिपाठी अपने काव्य रस से लोगों को गुदगुदाएंगे उनके साथ शालिनी सहबा, अंकिता सिन्हा, मीणा बंधन, अमन प्रियदर्शी, चन्दन प्रजापति नई दिल्ली से संस्कृति श्री एवं जमशेदपुर से कुमार संजय सिंह अपने हास्य कविता से माहौल को खुशनुमा बनाएंगे|

पारिवारिक होली मिलन समारोह में बच्चे एवं महिलाओं के लिए भी मनोरंजन की भरपूर व्यवस्था की गई है|

कार्यक्रम में रांची के अलावा खूंटी, बुंडू, गुमला, लोहरदगा, गोमिया, रामगढ, हज़ारीबाग़ समेत विभिन्न जिलों से जायसवाल बंधू शामिल हो रहे हैं|

इसे भी पढ़ें

एआई से वित्तीय संस्थानों की साइबर सुरक्षा चुनौतियां कई गुना बढ़ीं: गवर्नर दास

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं