रांची-वाराणसी वंदे भारत की रैक पहुंची, बोकारो तक हुआ ट्रायल

2 Min Read

रांची, एजेंसियां। रांची से वाराणसी तक चलने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन का शुभारंभ मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये करेंगे।

रांची स्टेशन से इस ट्रेन को सुबह आठ बजे राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन व सांसद संजय सेठ हरी झंडी दिखाएंगे।

रांची रेलमंडल से चलने वाली यह तीसरी वंदेभारत ट्रेन है। यह जानकारी रांची रेलमंडल के डीआरएम जसमीत सिंह बिंद्रा ने दी।

इस बीच रांची-वाराणसी वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन की रैक रांची पहुंच गई है। इसे हटिया यार्ड में रखा गया है, जहां फूलों से इसकी सजावट की जा रही है।

इससे पहले रांची से बोकारो तक इसका ट्रायल रन हुआ। डीआरएम जसमीत सिंह बिंद्रा ने बताया कि रांची से ट्रेन सुबह 5:10 बजे रवाना होकर दोपहर एक बजे वाराणसी पहुंचेगी।

वाराणसी से शाम 4:05 बजे खुलकर रात 11:55 बजे रांची आएगी। आठ कोच वाली इस ट्रेन में 530 सीट है। ट्रेन रांची से वाराणसी तक का सफर सात घंटे 50 मिनट में तय करेगी।

यह हफ्ते में छह दिन चलेगी। हालांकि ट्रेन का कब से नियमित परिचालन होगा, यह जानकारी रेलवे मुख्यालय ने नहीं दी है।

वहीं, रांची से बोकारो तक वंदेभारत ट्रेन का सफलता पूर्वक ट्रायल किया गया। मौके पर एडीआरएम मनीष कुमार, सीनियर डीसीएम निशांत कुमार, डिप्टी सीई एनके मीणा, गुरमीत सिंह, चंदन सिंह, कलावंती सिंह सहित रेलवे के अन्य अधिकारी मौजूद थे।

इसे भी पढ़ें 

झारखंड प्रशासनिक सेवा के 11 अफसरों का ट्रांसफर

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं