रांची, एजेंसियां। एक बार फिर लोहरदगा और पलामू के लोगों को रेलवे ने निराश किया है।
क्योंकि रांची-वाराणसी वंदे भारत एक्सप्रेस का जो रूट चार्ट आया है, उसके अनुसार यह ट्रेन मुरी, बोकारो और गया के रास्ते चलेगी।
जबकि पहले से चर्चा थी कि यह ट्रेन लोहरदगा, टोरी,, पलामू होकर चलेगी। इससे इस क्षेत्र के लोग काफी उत्साहित थे। पर ट्रेन के नये रूट चार्ट से लोग मायूस हो गये हैं।
बता दें कि रांची से वाराणसी के लिए चलने वाली नई वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन का लोकार्पण प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 12 मार्च को नई दिल्ली से ऑनलाइन हरी झंडी दिखाकर करेंगे।
इसे लेकर रांची रेल मंडल की ओर से तैयारी शुरू कर दी गयी है।
रेलवे बोर्ड ने इस ट्रेन के परिचालन को लेकर शेड्यूल जारी कर दिया गया है। ये ट्रेन मुरी, बोकारो स्टील सिटी, राजाबेड़ा, कोडरमा, गया, सासाराम, पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन, न्यू सी होते हुए वाराणसी पहुंचेगी।
रांची से वाराणसी वंदे भारत ट्रेन चलने से खास कर उन यात्रियों को लाभ होगा, जो काशी भगवान शिव के दर्शन करने जाते हैं।
बताते चलें कि इससे पहले दो वंदे भारत ट्रेन रांची से हावड़ा एवं पटना के लिए चल रही हैं।
रांची से वाराणसी वंदे भारत ट्रेन के रूट की बात करें तो यह ट्रेन बोकारो स्टील सिटी, हजारीबाग रोड, कोडरमा एवं गया जंक्शन होकर चलेगी। ट्रेन रांची से सुबह 5.10 में खुलेगी और 13.00 बजे वाराणसी पहुंचेगी।
वहीं वाराणसी से 16.05 बजे बनारस से चलेगी और रात को 23.55 बजे रांची पहुंचेगी। रेलवे उपभोक्ता सलाहकार समिति ने समय-सारणी को लेकर सुझाव भी दिए थे।
इसे भी पढ़ें
