रांची विवि का 38वां दीक्षांत समारोह संपन्न, राज्यपाल ने कहा झारखंड की विभूतियों से ले प्रेरणा [Ranchi University’s 38th convocation concluded, Governor said take inspiration from Jharkhand’s great personalities]

2 Min Read

रांची। रांची विश्वविद्यालय का 38वां दीक्षांत समारोह शुक्रवार को दीक्षांत मंडप में संपन्न हुआ। इस दौरान मुख्य अतिथि राज्यपाल सह कुलाधिपति संतोष कुमार गंगवार ने टॉपर विद्यार्थियों को गोल्ड मेडल प्रदान किया।

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस से एक दिन पहले आयोजित इस दीक्षांत समारोह में भी बेटियों का दबदबा कायम रहा। कुल 63 में से 48 गोल्ड मेडल लड़कियों ने अपने नाम किये। डिग्री प्राप्त करने वाले 4410 विद्यार्थियों में 3291 केवल लड़कियां थी। इस अवसर पर राज्यपाल ने कहा कि वे अपनी संस्कृति और परंपराओं का सम्मान करें।

लक्ष्य की दिशा में मेहनत कर समाजसेवा के माध्यम से अपनी पहचान बनाये। उन्होंने छात्रों से झारखंड की विभूतियों के जीवन से प्रेरणा लेने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि हमारी बेटियां हर क्षेत्र में अपने कौशल, संकल्प और प्रतिभा से नई मिसाल पेश कर रही हैं।

इस दीक्षांत समारोह में केंद्रीय राज्य मंत्री संजय सेठ और झारखंड सरकार के मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू को आना था, लेकिन दोनों इस समारोह में शामिल नहीं हो पाये। वहीं विवि के कुलपति डॉ अजीत कुमार सिन्हा ने कहा कि हमारा विवि निरंतर आगे की ओर बढ़ रहा है। यहां के विद्यार्थियों ने देश ही नहीं बल्कि दुनिया में अपनी पहचान छोड़ी है। ये प्रक्रिया आगे भी जारी रहेगी।

इसे भी पढ़ें

आज के समय में महिलाएं किसी रूप में कम नहीं हैं: डा बीपी वर्मा

Share This Article
Exit mobile version