रांची।आज दिनांक 28/8/24 को रांची जिला एनएसयूआई प्रतिनिधिमंडल रांची विश्विद्यालय के डीएसडब्ल्यू डा.सुदेश साहू से मिला और ज्ञापन सौंपते हुए महाविद्यालयों में हो रहे भ्रष्टाचार से अवगत कराया एवम संज्ञान लेने को कहा ।
पूर्व जिला अध्यक्ष अमन अहमद ने कहा कि रांची विश्विद्यालय अंतर्गत सभी डिग्री एवम अंगीभूत महाविद्यालय में UG का नामांकन प्रक्रिया रोस्टर के अनुसार हो रहा है या नहीं इसकी जांच हो।
रांची विश्विद्यालय अंतर्गत लभभग सभी महाविद्यालय, विभाग भ्रष्टाचार का अड्डा बन गया है।

3 मेरिट लिस्ट सभी महाविद्यालयों में आ गई है और नामांकन हो गया है और अब 3rd मेरिट लिस्ट का नामांकन प्रक्रिया शुरू हो गई है ।
भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन ने DSW से मांग की कि हर कॉलेज में एक जांच कमिटी बनाई जाए जिसमे जांचकर्ता/जांच कमिटी का अध्यक्ष दूसरे महाविद्यालय के HOD या पी.जी विभाग के HOD हो या फिर रांची विश्विद्यालय के उच्च पदाधिकारी हो।
जांच में दोषी पाए जाने वाले कॉलेज कर्मचारी या शिक्षक जो भी हो उन्हें अविलंब हटाया जाए और महाविद्यालयों को भ्रष्टाचार मुक्त किया जाए ।
मौके पर पूर्व उपाध्यक्ष छात्र संघ हुसैन अंसारी, जिला सचिव अंकिता शेखर, सरफराज अहमद, गुलशन कुमार, सहबान अंसारी आदि लोग उपस्थित थे।
इसे भी पढ़ें
एन.एस.यू.आई ने रांची विश्वविद्यालय के डोरंडा कॉलेज में मोहब्बत की दुकान कार्यक्रम की लॉन्चिंग की









