Ranchi University:
रांची। शैक्षणिक सत्र 2025-28 के लिए रांची विश्वविद्यालय में स्नातर पाठ्यकर्मों में दाखिले की प्रक्रिया जारी है। छात्रों की संख्या को देखते हुए विश्वविद्यालय प्रशासन ने चांसलर पोर्टल को 29 जुलाई 2025 तक के लिए फिर से खोलने का निर्णय लिया है, ताकि जो छात्र अब तक आवेदन नहीं कर पाए हैं, वे आवेदन कर सकें।
Ranchi University:70,000 सीटें उपलब्धः
इस बार विश्वविद्यालय के पास कुल 70,000 सीटें उपलब्ध हैं, जिनमें से 43,000 से अधिक पर पहले ही आवेदन आ चुके हैं। विश्वविद्यालय प्रशासन का कहना है कि सीटों की भरपूर उपलब्धता है और योग्य छात्रों को दाखिले के लिए पूरा मौका दिया जा रहा है।
Ranchi University:दूसरे राज्यों के छात्र भी कर रहे आवेदनः
बिहार, बंगाल, ओडिशा और छत्तीसगढ़ जैसे राज्यों के छात्र भी बड़ी संख्या में आवेदन कर रहे हैं। विश्वविद्यालय के डीन स्टूडेंट वेलफेयर प्रोफेसर सुदेश कुमार साहू ने बताया कि ”चांसलर पोर्टल के माध्यम से दूसरे राज्यों से भी ऑनलाइन आवेदन आ रहे हैं और सभी का मूल्यांकन मेरिट के आधार पर किया जा रहा है।” उन्होंने यह भी बताया कि विश्वविद्यालय से जुड़े कॉलेजों में दाखिले की प्रक्रिया तेजी से चल रही है और जल्द ही पहली मेरिट लिस्ट जारी की जाएगी।
ये हैं जरूरी तारीखेः
आवेदन की अंतिम तिथि- 29 जुलाई 2025
पहली मेरिट लिस्ट जारी होने की तिथि- 3 जुलाई 2025
दस्तावेजों की जांच और दाखिला- 4 जुलाई से 12 जुलाई तक
इसे भी पढ़ें







