Ranchi University: RU: अब साल में होंगी 3 सेमेस्टर परीक्षाएं [RU: Now there will be 3 semester exams in a year]

Juli Gupta
3 Min Read

Ranchi University:

रांची। रांची विश्वविद्यालय में यूजी-पीजी के सभी कोर्सों (ट्रेडिशनल और प्रोफेशनल) का सेशन लेट चल रहा है। प्रवेश से लेकर परीक्षा और परिणाम तक की प्रक्रिया में विलंब के चलते छात्रों को उच्च शिक्षा या रोजगार के अवसरों में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।

यूनिवर्सिटी प्रशासन द्वारा शैक्षणिक सत्र को नियमित करने और लंबित परीक्षाओं को समय पर संपन्न कराने के लिए एक नया फॉर्मूला तैयार कर लिया गया है। इस नई व्यवस्था के तहत, अब विश्वविद्यालय में साल में दो की जगह तीन सेमेस्टर की परीक्षाएं ली जाएंगी। यह कदम छात्रों के भविष्य को सुरक्षित करने और एकेडमिक कैलेंडर को पटरी पर लाने के उद्देश्य से उठाया गया है। यूनिवर्सिटी का मानना है कि यह बदलाव न केवल परीक्षा चक्र को गति देगा, बल्कि छात्रों को अपने पाठ्यक्रम को निर्धारित समय-सीमा में पूरा करने में भी मदद करेगा।
रांची यूनिवर्सिटी के प्रभारी वीसी प्रो. डॉ दिनेश कुमार सिंह के अनुसार छह माह की जगह चार-चार महीने में सेमेस्टर परीक्षाएं वर्ष में तीन बार ली जाएंगी। सेशन नियमित करने के लिए यूनिवर्सिटी प्रशासन द्वारा रोड मैप तैयार कर लिया गया है। इसे कार्यान्वित करने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है। सेशन नियमित करने के लिए एडमिशन से लेकर रजिस्ट्रेशन तक की प्रक्रिया समय पर पूरी की जायेगी। इसके लिए डेट भी तय कर दिये गये हैं।

15 अक्टूबर तक होंगे एडिशनः

वीसी प्रो. सिंह ने कहा कि एडमिशन के लिए समय निर्धारित रहेगा। 15 अक्टूबर तक एडमिशन लिया जाएगा। इसके बाद एडमिशन पोर्टल को ब्लॉक कर दिया जाएगा।
20 अक्टूबर तक रजिस्ट्रेशनः वीसी प्रो. सिंह ने कहा कि एडमिशन लेने वाले छात्रों के रजिस्ट्रेशन के लिए समय सीमा तय कर ली गई है। 20 अक्टूबर तक छात्रों का रजिस्ट्रेशन कार्य पूरा कर लिया जाएगा।

लंबे समय तक एडमिशन नहीं चलेगा :

वीसी प्रो. सिंह ने कहा कि अभी लंबे समय पर एडमिशन कार्य चलते रहा है। जानकारी मिली है कि दिसंबर तक एडमिशन चलता है। इसका सेशन पर प्रतिकूल असर पड़ता है।

इसे भी पढ़ें

रांची विश्वविद्यालय में सेवानिवृत्त हुए डॉ. वंदना राय और डॉ. राजेश कुमार लाल को दी गई विदाई

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं