Ranchi University: रांची यूनिवर्सिटी परीक्षा नियंत्रक को 6 माह का सेवा विस्तार

2 Min Read

Ranchi University

रांची। रांची विश्वविद्यालय में एक सप्ताह से खाली पड़े परीक्षा नियंत्रक पद पर नियुक्ति कर दी गई है। वर्तमान परीक्षा नियंत्रक को छह महीने का विस्तार दिया गया है। विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से समय पर प्रस्ताव नहीं भेजे जाने के कारण लोकभवन को आदेश जारी करने में देरी हुई।

कई प्रशासनिक पद खाली

रांची विश्वविद्यालय में प्रोवीसी का पद पिछले ढाई वर्षों से खाली है। वहीं प्रभारी कुल सचिव डॉ. गुरु चरण साहू का कार्यकाल 16 जनवरी को समाप्त हो रहा था, लेकिन राजभवन ने उन्हें पहले ही एक वर्ष का विस्तार दे दिया है। डॉ. साहू 6 फरवरी को 60 वर्ष के हो जाएंगे। नियमों के अनुसार 60 वर्ष की आयु पूरी करने के बाद कोई भी रजिस्ट्रार पद पर नहीं रह सकता।

उम्र हो जाने के कारण इन्हें छोड़ना पड़ा पद

इससे पहले भी डॉ. मुकुंद मेहता और डॉ. विनोद नारायण को 60 वर्ष की उम्र पूरी होने के कारण रजिस्ट्रार पद छोड़ना पड़ा था। नियमों के अनुसार डॉ. गुरु चरण साहू अब केवल 21 दिनों तक ही प्रभारी रजिस्ट्रार के रूप में कार्य कर सकेंगे।

छात्रों में नाराजगी

स्थायी नियुक्तियों को लेकर छात्र संगठन आजसू ने नाराजगी जताई है। छात्र आजसू के प्रदेश अध्यक्ष ओम वर्मा ने कहा है कि यदि 15 जनवरी तक रांची विश्वविद्यालय में कुलपति, प्रति कुलपति और परीक्षा नियंत्रक की स्थायी नियुक्ति नहीं की जाती है, तो विश्वविद्यालय के मुख्य द्वार पर ताला जड़ दिया जाएगा। इसकी पूरी जिम्मेदारी विश्वविद्यालय प्रशासन की होगी।

Share This Article