रांची ट्रैफिक पुलिस को मिला 2- हजार का एसी हेलमेट

2 Min Read

रांची। गर्मी ने सबका जीना मुहाल कर दिया है। इस प्रचंड गर्मी में ट्रैफिक पुलिस भी परेशान है।

इस कड़ी धूप में उन्हें सड़क पर खड़े होकर ड्यूटी करनी पड़ रही है। हीट वेब का सामना करना पड़ रहा है।

ऐसे में अब उनको भीषण गर्मी से राहत पहुंचाने की कोशिश की गई है। गर्मी से बचने के लिए ट्रैफिक पुलिस को एसी हेलमेट मुहैया कराये जा रहे हैं।

अब ट्रैफिक पुलिस सिर पर एसी लगाकर घूमेंगे। इससे ट्रैफिक कर्मियों को गर्मी से राहत मिलेगी।

ट्रायल के तौर पर फिलहाल शहर के कुछ ट्रैफिक पोस्ट पर तैनात जवानों को एसी वाला हेलमेट दिया गया है।

इस दौरान यह देखा जा रहा है कि हेलमेट पहनने के बाद ड्यूटी के दौरान ट्रैफिक पुलिस को कितनी राहत मिल रही है।

अगर गर्मी से उन्हें राहत मिलती है तो सभी पुलिसकर्मियों के लिए एसी वाला हेलमेट खरीदा जाएगा और उनके बीच हेलमेट का वितरण किया जाएगा।

रांची के ट्रैफिक एसपी कैलाश करमाली ने बताया कि एक हेलमेट की कीमत तकरीबन बीस हजार रुपए है।

इसलिए फिलहाल दो ही हेलमेट मंगाया गया है। अगर हेलमेट का फीडबैक अच्छा रहा तो सभी पुलिसकर्मियों को हेलमेट दिया जाएगा।

ट्रैफिक विभाग की ओर से चिलचिलाती धूप में ड्यूटी करने वाले ट्रैफिक पुलिसर्मियों के बीच प्रतिदिन ग्लूकोज का वितरण किया जा रहा है।

ट्रैफिक एसपी ने बताया कि गर्मी तक उन्हें ग्लूकोज पाउडर के अलावा अन्य चीजें भी दी जा रही है ताकि कोई भी पुलिसकर्मी बीमार नहीं पड़े।

इसे भी पढ़ें

अक्षरा के डीएनए में है एक्टिंग और सिंगिंग

Share This Article
Exit mobile version