कल रांची चलेगी बरौनी से कोयंबटूर स्पेशल ट्रेन [Ranchi to Barauni Coimbatore special train will run tomorrow]

IDTV Indradhanush
1 Min Read

स्लीपर के 11 और जनरल के 7 कोच होंगे

रांची। यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे 16 नवंबर को 03357 बरौनी-कोयंबटूर स्पेशल ट्रेन चलाएगी। यह ट्रेन बरौनी से रात 11:30 में खुलकर अगले दिन सुबह धनबाद और रांची होते हुए 19 की सुबह 4 बजे कोयंबटूर पहुंचेगी।

वापसी में 03358 कोयंबटूर-बरौनी 20 नवंबर को कोयंबटूर से 00:50 में खुलकर धनबाद होते हुए 22 नवंबर की सुबह 6 बजे बरौनी पहुंचेगी।

इस ट्रेन में स्लीपर के 11 एवं जनरल क्लास के 7 कोच होंगे। परिचालन किउल, झाझा, चितरंजन, धनबाद, बोकारो, रांची, संबलपुर के रास्ते होगा।

इसे भी पढ़ें

रांची होकर चलेगी काचीगुडा-दरभंगा पूजा स्पेशल ट्रेन

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं