रांचीः प्रत्याशियों के खर्च की हो रही जांच

1 Min Read

रांची। जिला निर्वाचन कार्यालय की ओर से रांची लोकसभा सीट के प्रत्याशियों के खर्चे की जांच की जा रही है।

यह जांच प्रत्याशियों द्वारा सौंपे गये ब्योरे के आधार पर की जा रही है। बता दें कि लोकसभा आम चुनाव 2024 के अंतर्गत, रांची लोकसभा क्षेत्र के प्रत्याशियों के निर्वाचन व्यय लेखा पंजी की यह प्रथम जांच है।

रांची के विकास भवन स्थित सभागार में जांच चल रही है। व्यय पर्यवेक्षक बीरेंद्र कुमार सिंह एवं उप विकास आयुक्त रांची सह नोडल पदाधिकारी व्यय अनुश्रवण कोषांग दिनेश कुमार यादव इन खर्चों का ब्योरा जांच रहे हैं।

इसे भी पढ़ें

गुवाहाटी में इंजीनियर के घर से मिले 79,87 लाख कैश

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं