Ranchi stadium players diet:
रांची। 27 नवंबर को दोनों टीम के खिलाड़ी रांची पहुंचेंगे। इससे पहले होटल रेडिशन ब्लू में खिलाड़ियों के ठहरने के इंतजाम हो रहे हैं। खिलाड़ियों के लिए खाने-पीने का मेन्यू भी तैयार किया जा रहा है। सभी खिलाड़ियों का स्वागत फोक म्यूजिक के साथ किया जाएगा। साउथ अफ्रिका के खिलाड़ियों के लिए सैल्मन फीस, ग्रीक योगर्ट, नट्स-शीड्स, इंग्लिश वेजिटेबल की व्यवस्था रहेगी। वहीं, भारतीय खिलाड़ियों के लिए नॉन स्पाइसी इंडियन रेग्युलर भोजन रहेगा। इनमें चावल, दाल, मटन, चिकन आदि शामिल होंगे।



