रांची एसएसपी का निर्देश-शांतिपूर्ण और निष्पक्ष करायें मतदान

1 Min Read

रांची। छठे चरण के तहत रांची में होने वाले मतदान को लेकर एसएसपी चंदन सिन्हा ने पुलिस पदाधिकारियों और केंद्रीय अर्धसैनिक बलों के कमांडरों के साथ बैठक की।

उन्होंने पदाधिकारियों को निष्पक्ष और शांतिपूर्ण संपन्न कराने का निर्देश दिया। बैठक में एरिया डोमिनेशन/डीमाइनिंग समेत कई विषयों पर चर्चा की गई।

शहरी क्षेत्रों के अति संवेदनशील बूथों की जानकारी दी गई। मतदान के दिन बूथों पर प्रतिनियुक्त बल को ईवीएम और मतदान कर्मियों को पर्याप्त सुरक्षा मुहैया कराने का निर्देश दिया गया।

वहीं वोटिंग के बाद ईवीएम को पंडरा स्थित स्ट्रांग रूम में सुरक्षित पहुंचाने को लेकर भी निर्देश दिया गया।

इसे भी पढ़ें

इस एप से घर बैठे पाये बूथ पर लगी कतार की जानकारी

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं