Ranchi Sasaram Intercity Express
रांची। रांची यार्ड में चल रहे रिमॉडेलिंग कार्य के कारण रांची और सासाराम के बीच यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए रांची–सासाराम इंटरसिटी एक्सप्रेस के संचालन में अस्थायी बदलाव किया गया है।
दक्षिण-पूर्व रेलवे ने बताया कि लगभग एक महीने तक यह ट्रेन रांची स्टेशन तक नहीं जाएगी और इसकी शुरुआत तथा समाप्ति पिस्का स्टेशन से ही होगी। रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा पर निकलने से पहले ट्रेन के रूट और समय की जानकारी अवश्य ले लें, ताकि किसी प्रकार की असुविधा न हो।
रेलवे द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार, ट्रेन संख्या 18635 रांची–सासाराम इंटरसिटी एक्सप्रेस 23–27 दिसंबर, 29 दिसंबर से 3 जनवरी और 5–7 जनवरी तक पिस्का स्टेशन से प्रस्थान करेगी। वहीं, ट्रेन संख्या 18636 सासाराम–रांची इंटरसिटी एक्सप्रेस 24–28 दिसंबर, 30 दिसंबर से 4 जनवरी और 6–8 जनवरी तक पिस्का स्टेशन तक ही पहुंचेगी।
रेलवे अधिकारियों ने बताया
रेलवे अधिकारियों ने बताया कि यह अस्थायी परिवर्तन यात्रियों की सुरक्षा और रांची स्टेशन की भविष्य की बेहतर संरचना सुनिश्चित करने के लिए किया गया है। रिमॉडेलिंग कार्य पूरा होने के बाद सभी ट्रेनें अपने पूर्व निर्धारित संचालन में लौट आएंगी।







