रांची। एयरपोर्ट अथॉरिटी ने रांची वासियों को राहत दी है। सुविधाओं की बढ़ोतरी के क्रम में एक और सहुलियत प्रदान की गई है कि यात्रियों को हवाई अड्डे पर लंबी कतार से मुक्ति मिल जायेगी।
रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर अब यात्रियों को पेपरलेस हवाई यात्रा की सुविधा मिलेगी। लंबी लाइन से भी छुटकारा मिलेगा।
यह सुविधा डीजी यात्रा ऐप के माध्यम से मिलेगी। इसकी तैयारी पूरी कर ली गई है। टर्मिनल बिल्डिंग में मशीन को इंस्टॉल भी कर लिया गया है।
अब आपका चेहरा ही बोर्डिंग पास होगा। एयरपोर्ट निदेशक आरआर मौर्या ने जानकारी दी है कि देश में कई ऐसे एयरपोर्ट हैं, जहां यह सुविधा पहले से है।
इनमें दिल्ली, बनारस, बेंगलुरु शामिल है। यह सेवा चेहरा पहचान प्रणाली यानी एफआरएस पर आधारित है।
डीजी यात्रा ऐप डाउनलोड करने से एयरपोर्ट एंट्री में यात्रियों के समय की बचत होगी। इस सुविधा का उद्देश्य यात्रियों को संपर्क रहित सुविधाएं मुहैया कराना है।
डीजी यात्रा एप्लीकेशन पूरी तरह से आधार के साथ लिंक्ड है। ऐसे में अगर किसी के खिलाफ कोई कार्रवाई चल रही तो तो इसकी जानकारी तुरंत एयरपोर्ट प्रशासन को मिल जायेगी।
यात्री सुरक्षा की दिशा में भी यह अहम कदम है। वहीं, इसके माध्यम से यात्रा को तेज और आसान बनाया जायेगा।
डीजी एप के यह भी फायदें हैं कि यात्रियों को कॉन्टैक्टलेस सेवाएं मिलेंगी, लंबी कतारों से छुटकारा मिलेगा, डॉक्यूमेंट लाने की जरूरत नहीं होगी व दस्तावेज मिलान से छुटकारा मिलेगा
ऐसे करायें रजिस्ट्रेशनः
डीजी यात्रा ऐप को मोबाइल में डाउनलोड करने के बाद अपना मोबाइल नंबर दर्ज करें। इसके बाद मोबाइल नंबर पर ओटीपी आयेगा, जिसे दर्ज करें।
ऐप पर अपना एड्रेस प्रूफ जमा करने के लिए डीजी लॉकर से आधार अपलोड करें। इसके बाद सेल्फी का ऑप्शन आयेगा।
फिर यात्री डिटेल्स डालकर अपना बोर्डिंग पास अपडेट करें। अंत में डीजी यात्रा आइडी को एयरपोर्ट में लगी मशीन के साथ शेयर करें।
इसे भी पढ़ें








