दुष्कर्म के मामले में रांची राज्य में पहले स्थान पर, आज बहनों की सुरक्षा का लें संकल्प [Ranchi ranks first in the state in rape cases, pledge to protect sisters today]

4 Min Read

रांची। आज रक्षा बंधन है। हर बहन अपने भाई की कलाई पर राखी बांधेगी। वहीं हर भाई अपनी बहन की रक्षा की सौगंध लेगा। लेकिन राजधानी रांची में रहने वाली बहनों के विरुद्ध लगातार हिंसा बढ़ रही है, जो बेहद चिंता का विषय है।

रांची में सबसे अधिक महिलाओं के साथ दुष्कर्म की घटनाएं हो रही हैं। जो चिंताजनक तो है ही, पूरे समाज को सोचने पर भी विवश करता है।

दुष्कर्म के मामले में रांची राज्य में पहले स्थान पर है। रांची में हर महीने औसतन दुष्कर्म की 20 घटनाएं हो रही हैं। वहीं राज्य में दूसरे स्थान पर गिरिडीह जिला है, जहां महिलाओं के साथ दुष्कर्म की घटनाएं बढ़ी हैं।

वर्ष 2022 में रांची में 190 महिलाओं के साथ दुष्कर्म की घटनाएं हुई थीं, जो वर्ष 2023 में बढ़कर 232 हो गईं। यानी करीब 22 प्रतिशत की वृद्धि।

वहीं इस साल 2024 में जून तक यानी महज छह महीने में ही रांची में महिलाओं के साथ दुष्कर्म की 113 घटनाएं हो चुकी हैं। जो ना सिर्फ पुलिस महकमे के लिए चिंता का विषय है, बल्कि पूरे समाज के लिए पीड़ा का विषय है कि महिलाओं की सुरक्षा के प्रति इतनी लापरवाही क्यों?

अशिक्षा व निम्न सामाजिक स्तर की वजह से महिला हिंसा बढ़ी

रांची में दहेज हत्या व डायन से जुड़े मामले भी चिंता बढ़ा रहे कहने को हम 21वीं सदी में आ गए हैं। लेकिन दहेज नाम का दानव आज भी हमारे पढ़े-लिखे समाज पर हावी है।

रांची में भी दहेज हत्या के आंकड़े चिंता बढ़ाने वाले हैं। पिछले साल 2023 में रांची में 09 महिलाओं की दहेज के नाम पर हत्या हुई थी। लेकिन 2024 में जून तक ही मात्र छह महीने में रांची में दहेज हत्या के 9 मामले दर्ज हो चुके हैं।

आज भी डायन बिसाही के नाम पर महिलाओं की हत्या हो रही है। साल 2023 में डायन बिसाही के नाम पर रांची में दो महिलाओं की हत्या हुई थी।

4 जिले जहां इस साल 6 माह में हुईं दुष्कर्म की घटनाएँ

जिला जनवरी फरवरी मार्च अप्रैल मई जून

रांची 25 18 18 19 19 14

गिरिडीह 24 12 16 14 07 05

गढ़वा 15 12 09 06 13 10

पूर्वी सिंहभूम 12 05 11 13 08 06

डीजीपी ने कहा महिलाओं की सुरक्षा होगी प्राथमिकता

डीजीपी बनने के बाद अनुराग गुप्ता ने भी कहा है कि महिलाओं की सुरक्षा पहली प्राथमिकता होगी।

इसके लिए सभी जिलों के एसएसपी, एसपी को निर्देश दिया गया है कि पुलिस का आमलोगों के साथ अच्छा व्यवहार, उनकी समस्याओं का त्वरित निष्पादन, बुजुर्ग, कमजोर व महिलाओं के प्रति संवेदनशीलता दिखाना पुलिस की प्राथमिकता में शामिल होना चाहिए।

बढ़ते ही चले गये दुष्कर्म के मामले

2022 में रांची में 190 महिलाओं क साथ हुआ था दुष्कर्म, 2023 में बढ़कर आंकड़ा 232 हो गया, इस वर्ष जून तक 113 मामले आए।

इसे भी पढ़ें

रांची में छात्रा के साथ दुष्कर्म, जंगल में ले जाकर की दरींदगी

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं