नशा कारोबारियों के खिलाफ रांची पुलिस की कार्रवाई तेज, तीन को पकड़ा

2 Min Read

रांची : राजधानी रांची में नशा कारोबारियों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए रांची पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है।

शुक्रवार को पुलिस ने रांची में दो जगहों पर छापेमारी कर तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पहला मामला तमाड़ थाने से जुड़ा है।

पुलिस ने बताया कि शुक्रवार को उन्हें गुप्त सूचना मिली की कुछ लोग तमाड़ थानांतर्गत ग्राम रोलाडीह के पास अफीम की खरीद बिक्री करने वाले है।

इस सूचना के बाद रांची एसएसपी ने एक छापेमारी दल का गठन किया और तमाड़ थाना क्षेत्र के बुरुसिंगु एवं रोलाडीह गांव के पास से दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान दिगम महतो, पिता स्व0 धरम महतो और झरीराम महतो, पिता निरंजन महतो के रुप में हुई है।

तलाशी के दौरान पुलिस ने आरोपियों के पास से 1200 ग्राम अफीम, 50 हजार रुपये और एक बाइक बरामद की।

रातू में पुलिस के हाथ लगी 22 पुड़िया ब्राउन सुगर

रातू थाना क्षेत्र में भी पुलिस को नशाखोरों के खिलाफ सफलता हाथ लगी है। शुक्रवार को एक गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए रातू क्षेत्र के लीची बगीचे से एक ड्रग्स तस्कर को गिरफ्तार किया।

आरोपी की शिनाख्त रंजन यादव पिता जितेन्द्र यादव के तौर पर हुई। गिरफ्त में लेने के बाद पुलिस ने रंजन की तलाशी ली तो उसके पास से 22 पुड़िया ब्राउन शुगर बरामद हुआ जिसका वजन 4.86 ग्राम बताया गया।

रांची पुलिस इन दोनों ही मामलों में छानबीन कर रही है और जल्द ही पूरे रेकैट का पर्दाफाश करेगी।

इसे भी पढ़ें

आरएसएस के सर्वेक्षण के अनुसार लोकसभा चुनाव में भाजपा 200 सीट भी नहीं जीत पाएगी : प्रियांक खरगे

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं