Ratu murder case:
रांची। रातू में रविवार देर शाम हुए हत्याकांड का रांची पुलिस ने खुलासा कर लिया है। DIG सह एसएसपी चंदन कुमार सिन्हा के निर्देश पर गठित टीम ने 10 घंटे के अंदर मास्टरमाइंड समेत 6 अपराधी को पकड़ा है। इन अपराधियों को पुलिस ने अलग-अलग जगहों से पकड़ा है। मृतक रवि कुमार केरेडारी, हजारीबाग का रहने वाला था। वह यहां जमीन का कारोबार कर रहा था। हमले में उसका भाई भी घायल हुआ है।
गिरफ्तार अपराधियों में मुख्य साजिशकर्ता कुणाल कुमार, ग्राम -चकमे , थाना -बुड़मू है। गिरफ्तार कुणाल ने बबलू गोप, ग्राम बनगांव और लालमोहन कुमार, ग्राम -चकमे के साथ मिलकर हत्या की योजना बनायी थी। घटना को अंजाम देने के लिए तीन शूटर को सुपारी दी गई थी। इन शूटरों में इमरोज़ अंसारी , ग्राम ढौठटोली, थाना माण्डर, श्रीचन्द प्रजापति, ग्राम चकमे , विजय महतो , ग्राम मुरुपिरी दोनों थाना बुड़मू शामिल है। घटना में प्रयुक्त हथियार भी बरामद कर लिया गया है ।
इसे भी पढ़ें







