रामनवमी को लेकर रांची पुलिस ने किया फ्लैग मार्च, अफवाह फैलाने वाले लोगों को दी चेतावनी

2 Min Read

रांची : रांची में रामनवमी की शोभायात्रा कल निकाली जाएगी। इससे पहले रांची पुलिस ने रामनवमी को लेकर फ्लैग मार्च किया।

मंगलवार को रांची के मेन रोड से सीनियर सिटी एसपी राजकुमार मेहता और कोतवाली डीएसपी प्रकाश सोए के नेतृत्व में फ्लैग मार्च निकाला गया।

ये फ्लैग मार्च अल्बर्ट एक्का चौक से डेली मार्केट, एकरा मस्जिद, कर्बला चौक, चर्च रोड तक गया। इस दौरान कई थानों के प्रभारी के साथ भारी संख्या में पुलिस जवान मौजूद रहे।

रामनवमी को लेकर रांची पुलिस अलर्ट मोड पर है और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किये हैं।

रामनवमी की शोभायात्रा में किसी तरह की कोई परेशानी न हो इसका खास ध्यान रखा जा रहा है। सुरक्षा की दृष्टि से शहर में तीन हजार सुरक्षा बलों की तैनीती की गयी है।

इसके अलावा रामनवमी जुलूस के दौरान ड्रोन कैमरा और सीसीटीवी कैमरे से निगरानी की व्यवस्था की गयी है।

रांची पुलिस ने लोगों से शातिपूर्ण तरीके से त्योहार मनाने की अपील की है। असमाजिक तत्वों पर पुलिस की पैनी नजर है।

अगर कोई माहौल बिगाड़ने की कोशिश करता पाया गया तो उस पर कड़ी कार्रवाई होगी। सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने वाले लोगों को भी चेतावनी दी गयी है।

इसे भी पढ़ें

UPSC  सिविल सेवा परीक्षा 2023 का फाइनल रिजल्ट घोषित

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं