रांची : पुलिस ने भू-माफिया आनंद महतो को बुधवार को गिरफ्तार किया है।
कोतवाली डीएसपी प्रकाश सोय को मिली गुप्त सूचना के आधार पर सुखदेव नगर थाना की पुलिस ने कार्रवाई करते हुए जमीन माफिया आनंद महतो को कचहरी के पास से गिरफ्तार किया है।
आनंद महतो मूल रूप से पुंदाग इलाके का रहने वाला है। उसके ऊपर एक करोड़ से अधिक की रंगदारी मांगने का आरोप है।
गिरफ्तार जमीन माफिया से सुखदेव नगर थाने की पुलिस पूछताछ कर रही है।
इसे भी पढ़ें
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने 4446.188 करोड़ की लागत योजनाओं का किया उद्घाटन







