पीएम मोदी के झारखंड दौरे से पहले रांची पुलिस की मुस्तैदी [Ranchi police alert before PM Modi’s visit to Jharkhand]

2 Min Read

रांची। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 15 सितंबर को झारखंड के दौरे पर आ रहे हैं। वे रविवार सुबह 8:45 बजे रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर पहुंचेंगे और फिर हेलीकॉप्टर से जमशेदपुर के लिए रवाना होंगे।

इस दौरे के मद्देनजर, शनिवार को सिटी एसपी राजकुमार मेहता ने विधि-व्यवस्था ड्यूटी में तैनात पुलिस अधिकारियों और कर्मियों को ब्रीफिंग की।

इस दौरान उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था को चाक-चौबंद रखने के लिए कई दिशा-निर्देश जारी किए और किसी भी तरह की चूक से बचने के लिए विशेष हिदायत दी।

जमशेदपुर में पीएम मोदी का कार्यक्रम

रांची एयरपोर्ट से प्रधानमंत्री मोदी हेलीकॉप्टर के जरिए जमशेदपुर के लिए उड़ान भरेंगे। वहां पहुंचने के बाद, वे सोनारी हवाई अड्डे से टाटानगर रेलवे स्टेशन जाएंगे, जहां वे वंदे भारत ट्रेन को हरी झंडी दिखाएंगे।

इसके साथ ही 21,000 करोड़ रुपये की विकास योजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन भी करेंगे।

जमशेदपुर में उनका आधे घंटे का रोड शो होगा, जिसमें वे गोपाल मैदान तक जाएंगे और वहां एक जनसभा को संबोधित करेंगे।

कार्यक्रम समाप्त होने के बाद प्रधानमंत्री दोपहर 1:45 बजे रांची लौटेंगे और फिर अहमदाबाद के लिए रवाना हो जाएंगे।

इस दौरे को लेकर पुलिस मुख्यालय की तरफ से सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। प्रधानमंत्री के कार्यक्रम के दौरान सुरक्षा व्यवस्था में किसी प्रकार की चूक न हो, इसके लिए आतंकवाद निरोधी दस्ते की हीट टीम के अलावा 3,000 से अधिक पुलिस अधिकारियों और जवानों को तैनात किया गया है।

इसे भी पढ़ें

15 सितंबर को जमशेदपुर में 21 हजार करोड़ की सौगात देंगे पीएम मोदी

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं