रांची-पटना Vande Bharat train रवाना, PM Modi ने दिखायी हरी झंडी

1 Min Read

रांची। रांची-पटना वंदे भारत ट्रेन रांची से पटना के लिए रवाना हो गई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए भोपाल से हरी झंडी दिखाई। जिसके बाद सुबह 10:53 पर ट्रेन पटना के लिए चल पड़ी। 6 घंटे में ये पटना पहुंचेगी। ट्रेन को लेकर लोगों में खासा उत्साह दिखा।

वंदे भारत जैसे ही रांची स्टेशन से खुली लोगों ने वंदे मातरम् के नारे लगाए। ट्रेन में सफर कर रहे लोग काफी खुश दिखे। यात्रियों ने कहा कि हमारा इंतजार खत्म हुआ। ऐसा लग रहा है, जैसे ट्रेन नहीं फ्लाइट में बैठे हैं। वंदे भारत को पायलट के बालमुचू चला रहे हैं।

उनके साथ लोको पायलट मनोज कुमार हैं। इस ट्रेन के मैनेजर अशोक पांडेय हैं। इस कार्यक्रम में झारखंड के राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन ने शिरकत की। साथ ही परिवहन मंत्री चंपई सोरेन, जेएमएम सांसद महुआ माजी, बीजेपी सांसद दीपक प्रकाश, सांसद संजय सेठ, सांसद जयंत सिन्हा, सांसद अन्नपूर्णा देवी भी रांची रेलवे स्टेशन पहुंचीं। रांची रेलवे स्टेशन पर सांस्कृतिक कार्यक्रम हुआ।

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं