Ranchi Municipal Corporation
रांची। झारखंड में नगर निकाय चुनाव को लेकर नामांकन के बाद स्क्रूटनी की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। शुक्रवार को नाम वापसी के बाद शनिवार को सिंबल बांट दिया जायेगा।
झारखंड राज्य के नौ नगर निगम समेत कुल 48 नगर निकायों में विभिन्न पदों के लिए कुल 6,979 अभ्यर्थियों ने नामांकन पत्र दाखिल किए हैं। इनमें 3,462 महिलाएं शामिल हैं, जो शहरी स्थानीय निकाय चुनावों में महिला भागीदारी बढती दिखी।
चुनाव आयोग के अनुसार, महापौर और अध्यक्ष पद के लिए कुल 674 अभ्यर्थियों ने नामांकन किया है, जिनमें 283 महिलाएं हैं। वहीं, वार्ड पार्षद पद के लिए 6,305 नामांकन दाखिल हुए हैं, जिनमें 3,179 नामांकन महिलाओं के हैं। इस तरह वार्ड स्तर पर महिला प्रत्याशियों की हिस्सेदारी 50.42 प्रतिशत रही। नामांकन के अंतिम दिन बुधवार को 48 नगर निकायों में 2,588 प्रत्याशियों ने पर्चा दाखिल किया।







