रांची नगर निगम के सफाई कर्मी हड़ताल पर, नहीं उठ रहा लोगों के घरों से कचरा [Ranchi Municipal Corporation cleaning workers on strike, garbage not being picked up from people’s homes]

1 Min Read

रांची। रांची नगर निगम के 2000 से अधिक सफाईकर्मी सोमवार से हड़ताल पर चले गए हैं।

इससे राजधानी में लोगों के घरों से कचरे का उठाव नहीं हुआ। शहर में जगह जगह पर कचरा जमा है। जिससे शहर की स्थिति नारकीय हो गई है।

ये हैं सफाईकर्मियों की मांगे

निगम सफाई मजदूर संघ की बैठक नागाबाबा खटाल मार्केट में हुई। इसमें अध्यक्ष दयानंद यादव ने 10 साल या उससे अधिक समय से काम कर रहे कर्मियों को नियमित करने, सुपरवाइजर के वेतन में 30 प्रतिशत की वृद्धि करने, और परिवहन भत्ते को 1000 से 3000 रुपये करने की मांग की।

निगम कर्मी भी देंगे धरना

वहीं निगम भवन में कार्यरत कर्मियों ने भी अनुकंपा बहाली और अन्य मांगों को लेकर आंदोलन की योजना बनाई है।

वे सोमवार से नारेबाजी, मंगलवार को काला बिल्ला, बुधवार को सामूहिक अवकाश, गुरुवार को मौन व्रत, और शुक्रवार को धरना देंगे। मांगें पूरी न होने पर शनिवार से निगम कार्यालय का कामकाज ठप करने की धमकी दी गई है।

इसे भी पढ़ें

… तो हड़ताल पर चले जाएंगे बिजली विभाग के कर्मचारी, राज्य की बिजली होगी ठप

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं