रांची महानगर श्री दुर्गा पूजा समिति के प्रतिनिधिमंडल ने CM हेमंत सोरेन से की मुलाकात [Ranchi Metropolitan Shri Durga Puja Committee delegation met CM Hemant Soren]

2 Min Read

रांची। रांची महानगर श्री दुर्गा पूजा समिति के प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से उनके कांके रोड स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में मुलाकात की।

इस दौरान समिति के सदस्यों ने मुख्यमंत्री को विभिन्न पूजा पंडालों में माता रानी के दर्शन करने के लिए आमंत्रित किया।

मुख्यमंत्री को मां दुर्गा की प्रतिमा और चुनरी भेंट कर सम्मानित किया गया। साथ ही समिति के सदस्यों ने दुर्गा पूजा की तैयारियों से संबंधित जानकारी दी।

सरकार से जताई सहयोग की अपेक्षा

समिति के सदस्यों ने कहा कि राज्य सरकार की ओर से हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी सहयोग की अपेक्षा है।

वहीं मुख्यमंत्री ने भी भरोसा दिलाया कि राज्य सरकार पूजा समितियों के साथ खड़ी है और जिला प्रशासन का पूरा सहयोग मिलेगा। साथ ही मुख्यमंत्री ने समिति के सदस्यों को अपनी ओर से हार्दिक शुभकामनाएं दीं।

इस अवसर पर रांची महानगर श्री दुर्गा पूजा समिति के संयोजक डा अजीत सहाय, उपसंयोजक (अध्यक्ष, झारखंड गौ सेवा आयोग) राजीव रंजन प्रसाद, सहसंयोजक जयसिंह यादव, अध्यक्ष चंचल चटर्जी, वरीय उपाध्यक्ष राजन वर्मा, कार्यकारी अध्यक्ष प्रदीप राय बाबू, अशोक यादव, नितिन जय यादव, अमरनाथ साहू, संजय सिन्हा गोपू, रमेश सिंह, संजय मिनोचा, सागर कुमार सहित अन्य उपस्थित थे।

इसे भी पढ़ें

झारखंड में दुर्गा पूजा महोत्सव की तैयारी: विधि व्यवस्था की समीक्षा हेतु उच्चस्तरीय बैठक

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं